फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga On Water: रक्षा मंत्री ने INS विक्रांत पर सैनिकों संग किया योग, यमुना की बहती जलधारा पर भी हुआ कार्यक्रम

सार

Yoga On Water: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोची में आईएनएस विक्रांत पर देश के सैनिकों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष लोकप्रियता मिली। योग के द्वारा बिना एक पैसा खर्च किए लोग अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं...
विज्ञापन
Yoga Day: Rajnath Singh on INS Vikrant - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज योग दिवस (Yoga Day 21 June) पर पूरी दुनिया के लोग योग कर स्वास्थ्य को बेहतर रखने का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोची में आईएनएस विक्रांत पर देश के सैनिकों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष लोकप्रियता मिली। अब पूरी दुनिया में योग का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा बिना एक पैसा खर्च किए लोग अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी योग का महत्त्व दुनिया के सामने आया था, जब लोगों ने योग के जरिए स्वयं को स्वस्थ रखने में सफलता पाई थी। उन्होंने कहा कि योग युगों-युगों से भारत की पहचान रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री-सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग कर लोगों को योग से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को योग कर स्वयं को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Yoga Day: Manoj Tiwari - फोटो : Amar Ujala
मनोज तिवारी ने यमुना की जल धारा पर किया योग

भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में बह रही यमुना की जलधारा पर विशेष तौर पर बनाई गई नौका में योग किया। राजधानी के सोनिया विहार इलाके में हुए इस कार्यक्रम में उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी मौजूद थे। मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे ऋषियों-मुनियों की महान परंपरा पूरी दुनिया तक पहुंचनी चाहिए, जिससे सबका तन-मन स्वस्थ रहे और सभी लोग राष्ट्र के विकास में अपना योगदान कर सकें।    

सभी विधानसभाओं में हुआ योग कार्यक्रम

दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के सभी सांसदों-विधायकों और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अंतर्गत सभी विधानसभाओं में अलग-अलग पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने हजारों लोगों के साथ योग किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें