फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Int'l Yoga Day: सिडनी से लेकर एवरेस्ट और समुद्र के विस्तार तक... योग सभी का, सभी के लिए; पीएम की 10 बड़ी बातें

Sat, 21 Jun 2025 09:46 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्रप्रदेश में बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन लाख लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी ने कहा कि योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ को वैश्विक संकल्प बनाने की जरूरत है। ग्राफिक्स में देखिए पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा...। 
विज्ञापन
योग दिवस पर पीएम मोदी का वैश्विक संदेश - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने यहां करीब तीन लाख लोगों के साथ योग किया। समारोह में पीएम मोदी ने योग के जरिये वैश्विक शांति और सद्भावना कायम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग पृथ्वी के हर कोने तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और शांति का वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र का विस्तार। हर जगह संदेश एक ही है - योग सभी का है और सभी के लिए है। योग की वैश्विक स्वीकृति सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह मानव कल्याण के लिए एक संयुक्त प्रयास है। ग्राफिक्स में देखिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें