फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग सभी का है और सभी को जोड़ता है : राष्ट्रपति

Sat, 29 Dec 2018 01:56 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को यहां कहा कि योग के बारे में झूठी धारणा बनाई और फैलाई जा रही है कि यह केवल कुछ लोगों या एक विशेष समुदाय का है। उन्होंने कहा कि योग सभी का है और सभी को जोड़ता है। 

विज्ञापन


मुंबई में योग संस्थान के शताब्दी समारोह के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि योग शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को स्वस्थ बनाने का एक नायाब तरीका है। सुबह की सैर पर जाना भी योग का एक हिस्सा है। नियमित रूप से सुबह की सैर करना न केवल बीमारी से बचाता है वरन इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। नियमित योग उच्च रक्तचाप और अस्थमा के इलाज का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। 

उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने योग को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाकर बड़ी संख्या में लोगों को स्वस्थ रखने में अपना योगदान दिया है। मुझे बताया गया है कि योग इंस्टीट्यूट ने रीढ़ की समस्या के इलाज के लिए एक नया व आसान तरीका खोजा है। यह ट्रक चालकों के लिए काफी उपयोगी है। इस आसन का नाम ट्रक आसन है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक और आध्यात्मिक नेता स्वामी चिदानंद मौजूद थे।
संबोधन में कोविंद ने पिछले साल अपनी सूरीनाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं और सूरीनाम के राष्ट्रपति योग कर रहे थे तब पहली बार हुआ जब दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक ही समय एक ही मंच पर थे।  

समस्याओं से लड़ने की शक्ति है योग : फडणवीस

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि योग में व्यक्ति और प्रकृति के बीच मतभेदों को मिटाने और समस्याओं से लड़ने की शक्ति है। बता दें कि योग इंस्टीट्यूट की स्थापना 1918 में योगेंद्र जी द्वारा की गई थी। संस्थान ने साल भर चले योग समारोह का 28-29 दिसंबर को मुंबई में समापन कार्यक्रम आयोजित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें