फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के लापता विमान का अब तक कोई पता नहीं

Tue, 26 Jul 2016 03:59 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के लापता हुए एएन-32 विमान का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चार दिन पहले इस विमान ने चेन्नई के तांबरम एयरबेस से 29 लोगों के साथ पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी। तट रक्षक के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, अभी तक न कोई मलबा और न ही विमान पर सवार किसी व्यक्ति का अब तक कोई पता चल पाया है।
विज्ञापन


तट रक्षक के कमांडर (पूर्व) महा निरीक्षक राजन बरगोटरा ने कहा, ‘नौसेना के 13 और तट रक्ष के दो जहाज सहित अंडमान निकोबार द्वीप के संसाधन भी खोज अभियान में लगे हुए हैं। अभी तक कोई मलबा या व्यक्ति नहीं मिला है।

हम समुद्र में मलबा या विमान पर सवाल लोगों को ढूंढने में अभी सक्षम नहीं हुए हैं।’ एएन-32 विमान तांबरम एयरबेस से उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही रडार से गायब हो गया था।
विज्ञापन

बरगोटरा ने बताया कि पिछले चार दिनों में खोज का दायरा बढ़ाया गया है और सभी दिशाओं में खोजने का काम किया जा रहा है।

कुछ सामान मिल रहे हैं लेकिन वह विमान के नहीं हैं। अभी लगातार खोज जारी है। उन्होंने कहा कि खोज अभियान में मौसम सबसे बड़ी चुनौती थी जिसमें रविवार से सुधार हुआ है।

ईएलटी का काम न करना चिंता की बात
विमान के इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमीटर (ईएलटी) से संकेत मिलने के संदर्भ में बरगोटरा ने कहा कि इससे संकेत मिलने पर राहत का काम काफी आसान हो जाता।  तट रक्षक अधिकारी ने कहा, ‘ईएलटी का काम नहीं करना चिंता की बात है। इस मामले को उपकरण निर्माता के सामने उठाया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि अगला कदम पानी के भीतर खोजने का होगा जो आसान नहीं है।
विज्ञापन

लापता विमान के बारे में रक्षा मंत्री को लोकसभा में जानकारी देनी चाहिए

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32 पर बयान देने की मांग की। खड़गे ने लोकसभा में कहा, ‘यह एक महत्वपूर्ण मसला है। पूरे देश की निगाहें इस पर हैं।

रक्षा मंत्री को संसद में इस पर बोलना चाहिए था क्योंकि विमान पर सवार लोगों के परिवार वाले चिंतित हैं।’ संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार, रक्षा मंत्रालय और वायु सेना विमान का पता लगाने और लोगों को बचाने के काम में जुटी हुई है। कुमार ने कहा, ‘पूरा देश चिंतित है। मैं आपका संदेश रक्षा मंत्री को प्रेषित करूंगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें