फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक: वधावन बंधुओं को राहत, सोमवार तक गिरफ्तारी से मिली छूट

Fri, 24 Apr 2020 01:33 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

यस बैंक घोटाला मामले में डीएचएफएल के प्रवर्तकों-कपिल वधावन और उनके भाई धीरज को मुंबई की एक विशेष अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी की मियाद सोमवार तक के लिए बढ़ा दी। दोनों बंधुओं ने इस संबंध में कोर्ट के समक्ष अग्रिम जमानता याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


यस बैंक घोटाला में वधावन बंधुओं की कथित भूमिका के लिए दर्ज मामले के संबंध में बुधवार को एक विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दी थी, जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। वधावन बंधुओं ने अपनी याचिका में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कम से कम लॉकडाउन की अवधि के दौरान गिरफ्तारी से उन्हें संरक्षण मिलना चाहिए। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को अपना जवाब दाखिल कर वधावन बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर आपत्ति जताई। हालांकि अदालत अब मामले में सोमवार को सुनवाई करेगी और तब तक एजेंसी को उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि वधावन बंधु यस बैंक-डीएचएफएल फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डीएचएफएल (दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटिड) समूह ने यस बैंक से 3,700 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। ईडी दोनों कारोबारी समूहों और उनके प्रवर्तकों के बीच कथित साठगांठ की जांच कर रही है। यस बैंक धोखाधड़ी के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में भी वधावन बंधुओं के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें