किरण रिजिजू -बजरंग पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बजरंग पुनिया
पहलवान बजरंग पुनिया को इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया। विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड, एशियाई खेलों में गोल्ड, हंगरी में पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर, इस साल चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड, बुल्गारिया में हुए अली अलीयेव अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड और जॉर्जिया में हुए तिबलिस अंतरार्ष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है।