335 नक्सली ढेर
सुरक्षाबलों ने 335 नक्सलों को ढेर किया, 2,167 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया और 942 को गिरफ्तार किया गया। 21 अप्रैल से 11 मई तक चलाए गए ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के तहत 27 कट्टर नक्सलों को मार गिराया गया। 24 मई को बीजापुर में 24 कट्टर नक्सलों ने आत्मसमर्पण किया।
एक करोड़ के इनामी ने डाले हथियार
14 से 17 अक्तूबर के बीच छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इसमें सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव (केंद्रीय समिति का सदस्य) भी शामिल है। वासुदेव राव पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था।
नक्सली नेता बासवराजू व हिडमा को मार गिराया
नवंबर में आंध्र के मारेडुमिल्ली वन क्षेत्र में एक मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर, जिसमें कट्टर माओवादी नेता मड़वी हिड़मा, उनकी पत्नी राजे तथा कई करीबी सहयोगी शामिल थे। हिडमा साल 2013 के झीरम घाटी कांड और 2021 में सुकमा–बीजापुर मुठभेड़ में शामिल था।
सितंबर में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने केंद्रीय समिति के शीर्ष सदस्यों कट्टा रामचंद्र और कादरी सत्यानारायण रेड्डी को मार गिराया। मई 2025 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 27 माओवादियों को मार गिराया, जिनमें नंबाला केशव राव उर्फ बासवराजू भी शामिल था।