फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन मुजाहिद्दीन के चीफ यासीन भटकल को तिहाड़ में पीटते हैं जेल अधिकारी, कोर्ट ने मांगा जवाब

Mon, 05 Jun 2017 04:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
यासीन भटकल - फोटो : Bhatkallys
विज्ञापन
इंडियन मुजाहिद्दीन की स्थापना करने वाले दुर्दांत आतंकी को तिहाड़ जेल में चैन से नहीं रहने दिया जाता। उसे अधिकारी परेशान करते हैं, पीटते हैं और उसके मानवाधिकारों का हनन करते हैं। ये कहना है कि इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठन की स्थापना करने वाले और पाकिस्तान की शह पर देश में कई बार खून बहाने वाले यासीन भटकल का। उसने दिल्ली की कोर्ट में अर्जी देकर मामले की सीबीआई और एसीबी जांच की मांग भी की है। 
विज्ञापन


खास बात ये है कि कोर्ट ने न सिर्फ भटकल की अर्जी सुनी, बल्कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों से 8जून तक जवाब भी मांगा है। यासीन भटकल ने अपनी याचिका में लिखा है कि दिल्ली के तिहाड़ जेल के अधिकारी न सिर्फ उसे शारीरिक तौर पर परेशान करते हैं, बल्कि उसका जीना दूभर हो गया है। इसके बाद कोर्ट ने भटकल की याचिका पर संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल के अधिकारियों को तलब किया है। A Delhi Court seeks reply from Tihar Jail on plea of Yasin Bhatkal alleging physical harassment & human rights violation by jail authorities — ANI (@ANI_news) June 5, 2017 भटकल ने अपनी याचिका में उसे प्रताड़ित करने के मामले में एसीबी और सीबीआई जांच की भी मांग की है। इस पूरे मामले में तिहाड़ जेल के अधिकारियों को 8 जून तक जवाब देना है।
विज्ञापन
Yasin Bhatkal's plea also seeks CBI and ACB's probe in the matter. Court has sought reply from Tihar Jail authorities by June 8. — ANI (@ANI_news) June 5, 2017 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट 2008: भटकल ने पुलिस के दावों को किया खारिज

गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंक की ट्रेनिंग ले चुका यासीन भटकल देश की सुरक्षा एजेंसियों के कभी अबूझ पहेली बना हुआ था। वो मोस्ट वांटेड की लिस्ट में था और अगस्त 2013 में भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मियों के हत्थे चढ़ा था। फिलहाल हैदराबाद धमाकों को लेकर भटकल को एनआईए की कोर्ट ने 19 दिसंबर को मौत की सजा सुनाई है। वो देश में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें