प्रधानमंत्री मोदी से तल्खी के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल और मनीष तिवारी के साथ एक कार्यक्रम में मंच साझा किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए यदि पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो यह उनके जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा।
अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना करने वाले सिन्हा ने मनीष तिवारी की पुस्तक के विमोचन के मौके पर केजरीवाल के विचारों से सहमति भी जताई कि देश में ‘डर का वातावरण’ है। उन्होंने लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
पढ़ें- हमारी गलती से कश्मीर मुद्दे पर पाक तीसरा पक्ष’ बन गया: यशवंत सिन्हा
राजनीति के पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ नेताओं से यही सीखा है कि दलगत निष्ठा चाहे जो भी हो, लेकिन मतभेदों से व्यक्तिगत रिश्ते प्रभावित नहीं होने चाहिए।