फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के पास कोई टीम नहीं, यह दो लोगों की सरकार है : यशवंत सिन्हा

Wed, 05 Sep 2018 04:14 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि (अटल बिहारी) वाजपेयी के जमाने से उलट नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है।

विज्ञापन


वाजपेयी कैबिनेट में वित्त और विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे सिन्हा ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में यह कहा। वाजपेयी और मोदी सरकार के बीच फर्क पूछने पर सिन्हा ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा अंतर है कि मेरे वक्त में एक टीम थी। टीम साथ मिलकर काम करती थी। आज कोई टीम नहीं है।’’ 

मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर इशारा करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘अगर कोई टीम है भी तो उसमें सिर्फ दो लोग हैं।’’ भाजपा की सदस्यता से हाल ही में इस्तीफा देने वाले 79 वर्षीय नेता हाल के वर्षों में मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सिन्हा ने आरोप लगाया कि केन्द्र को जनता की परवाह नहीं है। सिन्हा के साथ पटेल से मिलने पहुंचे भाजपा के नाराज सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मोदी पर चुटकी ली। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी का विकास मॉडल 2019 में जनता को लुभाने में असफल रहेगा, उन्होंने कहा, ‘‘वह मॉडल असफल हो चुका है... उन्हें कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलने वाला है।’’ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें