फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज विवाद पर बोले बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा- डर की वजह से बोल नहीं पा रहे लोग

Sat, 13 Jan 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों द्वारा मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा के साथ मतभेदों पर बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम जजों द्वारा उठाये गए सवालों पर विचार करें।उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि लोगों को बोलने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि अगर चार सीनियर जज पब्लिक में अपनी बात कह रहे हैं तो यह केवल सुप्रीम कोर्ट का मामला कैसे हो सकता है। यह गंभीर मामला है, जिन लोगों को देश के भविष्य और लोकतंत्र की चिंता है, उन्हें इस मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए। लोग डर की वजह से बोल नहीं पा रहे हैं। 

सिन्हा ने दुख जताते हुए कहा कि संसद में सत्र की अवधि कम होती जा रही है जिससे बहस और चर्चा नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि हमने इस तरह के छोटी अवधि वाले संसद सत्र कभी नहीं देखे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में व्यवस्था नहीं है। लोकतंत्र खतरे में है। भारत में संसद कहां है? 
विज्ञापन


वहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि न्याय व्यवस्था को राजनीति में नहीं लाया जा सकता और जो मामले सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं उन्हें पब्लिक में चर्चा का विषय नहीं बनाना चाहिए। इस मामले पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिकरण करके पॉलिटिकल माइलेज लेने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें