फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल : ममता बनर्जी ने यशवंत सिन्हा को दी नई जिम्मेदारी, टीएमसी के बने उपाध्यक्ष

Mon, 15 Mar 2021 10:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • यशवंत सिन्हा टीएमसी के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त
  • हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री तृणमूल कांग्रेस में हुए थे शामिल
  • टीएमसी में शामिल होते ही भाजपा पर जमकर साधा था निशाना
विज्ञापन
टीएमसी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी में शामिल होते ही ममता बनर्जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर नियुक्त कर लिया है। बता दें कि कोलकाता में टीएमसी दफ्तर में यशवंत सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ली थी।

विज्ञापन




बता दें कि यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं। सदस्यता लेते समय यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही नहीं यशवंत सिन्हा ने यह तक कह दिया था कि आज के समय में न्यायपालिका समेत कई लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें