कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बुधवार (27 सितंबर) को लिखा लेडीज एंड जेंटलमैन, मैं आपका को-पायलेट और वित्त मंत्री बोल रहा हूं। कृपया अपनी सीट बेल्ट बांध लें और बचाव की मुद्र में आ जाएं। हमारे प्लेन के विंग्स टूटकर गिर गए हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ एक खबर का लिंक भी शेयर किया था। वह खबर बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री जयंत सिन्हा के लेख वाली थी। जिसमें उन्होंने अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए लेख लिखा। लेख में भारत की गिरती अर्थव्यवस्था का जिक्र किया गया था। लेख में अरुण जेटली द्वारा लिए गए फैसले और उनको वित्त मंत्री बनाने के फैसले पर भी सवाल उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का जेटली पर हमला- नोटबंदी और गिरती अर्थव्यवस्था पर कसा तंज
यशवंत सिन्हा ने लेख के आखिर में यह भी लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी दावा करते रहे हैं कि उन्होंने गरीबी काफी करीब से देखी है और वित्त मंत्री बाकी सभी भारतीयों को भी उतने ही करीब से गरीबी दिखाने के लिए काम कर रहे हैं। सिन्हा ने लिखा कि अगर वह अब भी नहीं बोलेंगे तो यह उनकी राष्ट्र के प्रति जो ड्यूटी है उसके खिलाफ होगा।
Ladies & Gentlemen, this is your copilot & FM speaking. Plz fasten your seat belts & take brace position.The wings have fallen off our plane https://t.co/IsOA8FQa6u— Office of RG (@OfficeOfRG) September 27, 2017