फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: प्रधानमंत्री पर बरसे यशवंत सिन्हा, बोले- मोदी भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख

Fri, 02 Apr 2021 12:05 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को शर्मनाक बताया। 
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। 'दीदी' के आगे सुवेंदु अधिकारी कहीं नहीं ठहरेंगे। बता दें कि ममता और सुवेंदु दोनों नंदीग्राम सीट से आमने-सामने हैं। कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को शर्मनाक बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख हैं। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था, अब यह साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी सीधे भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख हैं। उनकी ओर से ममता बनर्जी के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का मुद्दा उठाना, ऐसे समय में जब नंदीग्राम में मतदान चल रहा है, अब तक की सबसे सस्ती टिप्पणी है।' 
 

बता दें कि बंगाल के उलुबेड़िया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अभी कुछ देर पहले नंदीग्राम में जो हुआ हम सभी ने देखा यह दिखाता है कि ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं। अभी भी अंतिम चरण के मतदान के नामांकन की तिथि बाकी है। क्या यह सच है कि आप (ममता बनर्जी) चुपचाप किसी एक सीट से नामांकन भरने वाली हैं। बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल में गुरुवार को 30 विधानसभा सीटों पर गुरुवार शाम आठ बजे तक 80.43 फीसद मतदान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें