फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashaswini Samman: उल्लेखीय कार्य करने वाली चार महिलाओं को 'यशस्विनी सम्मान', डॉ. थॉमस भी हुईं सम्मानित

Sat, 26 Jul 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

यह आयोजन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया था। यहां आयोजित एक भव्य समारोह में मीरा कुमार ने मिसाइल मिसाइल वुमेन के नाम से सुविख्यात केरल की डॉ. टेसी थॉमस को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यशस्विनी लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
यशस्विनी सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न हिस्सों में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य करने वाली चार महिलाओं को 'यशस्विनी सम्मान' से पुरस्कृत किया। यह आयोजन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया था। यहां आयोजित एक भव्य समारोह में मीरा कुमार ने मिसाइल मिसाइल वुमेन के नाम से सुविख्यात केरल की डॉ. टेसी थॉमस को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यशस्विनी लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि, थॉमस जो एक एरोस्पेस इंजीनियर हैं, अग्रि मिसाइल प्रोजेक्ट की निदेशक और एरोनेटिकल सिस्टम की महानिदेशिका रह चुकी हैं।
विज्ञापन


.लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड...लोकसभा की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष से यशस्विनी सम्मान ग्रहण करतीं  मिसाइल वुमेन के नाम से प्रसिद्ध केरल की डॉ. टेसी थॉमस। (फोटो: अमर उजाला)

सुनीता कृष्णन को यशस्विनी सम्मान प्रदान करतीं कलकत्ता हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश समाप्ति चटर्जी । - फोटो : अमर उजाला
सुनीता कृष्णन को समाज सेवा का यशस्विनी सम्मान
इसी तरह कलकत्ता हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश कलकत्ता हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश समाप्ति चटर्जी ने समाज सेवा के लिए कर्नाटक की सुनीता कृष्णन को उल्लेखनीय योगदान के लिए यशस्विनी सम्मान से पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि सुनीता प्रज्वला नामक एनजीओ की सह संस्थापक हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुनीता ने पिछले कई वर्षों में हजारों भटकी हुई, अंधेरी गली में धकेली गई या फिर धकेले जाने वाली युवतियों को बचाने का कार्य कर रही हैं।

गौतम घोष ने डॉ. सोमा बंधोपाध्याय को यशस्विनी पुरस्कार से नवाजा। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा में योगदान के लिए यशस्विनी सम्मान से नवाजी गईं डॉ. सोमा बंधोपाध्याय
सुप्रसिद्ध फिल्म निदेशक गौतम घोष ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बंगाल की प्रसिद्ध साहित्यकार और वर्तमान में बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सोमा बंधोपाध्याय को यशस्विनी पुरस्कार से नवाजा। उल्लेखनीय है कि साहित्य अकादमी विजेता सोमा बंधोपाध्याय कलकत्ता विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार भी रह चुकी हैं। सोमा ने विभिन्न भाषाओं में 35 पुस्तकें लिखी हैं। सोमा ने बांग्ला से कई पुस्तकों का हिंदी अनुवाद कर बांग्ला और हिंदी के बीच सशक्त सेतु का काम किया है।

उमा झुनझुनवाला को कला के लिए यशस्विनी पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
उमा झुनझुनवाला को कला के लिए यशस्विनी पुरस्कार
सुप्रसिद्ध उद्योगपति, ईमामी उद्योग समूह के को-चेयरमैन राधेश्याम गोयनका ने कला (रंगमंच) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोलकाता की उमा झुनझुनवाला को यशस्विनी सम्मान से पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि वे स्वयं 50 नाटकों में प्रमुख किरदार निभा चुकी हैं जबकि 31 नाटकों का निर्देशन किया। 12 एकांकी नाटक, 48 कहानियों की लेखिका हैं उमा झुनझुनवाला। इस दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में किए कार्यों को भी साझा किया। सभी को स्मृति चिन्ह, उत्तरीय और एक-एक लाख का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला समिति की प्रशंसा करते हुए कहा, आपकी पारखी नजरों ने जिन महिलाओं को चुना है, उनके काम सराहनीय हैं। उन्होंने कहा, ये सभी महास्वप्न देखती हैं। क्योंकि जो अपने लिए देखता है, वह सपना है और जो पूरी दुनिया के लिए देखता है, वह महास्वप्न है। उन्होंने समिति को आगे भी इसी तरह के काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अलका बांगड़ ने महेमानों का स्वागत किया और समिति के 25 वर्षों की यात्रा और समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। समिति की महासचिव श्रीमती आशा माहेश्वरी ने सम्मानित महिलाओं और आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें