फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यास तूफान : तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में गए मछुआरों और नाविकों को लौटने की दी चेतावनी

Fri, 21 May 2021 01:07 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ताउते चक्रवाती तूफान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ताउते तूफान की तबाही के बाद अब यास चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर भारतीय तटरक्षक बल ने मछुआरों और नाविकों के चेतावनी जारी की है। ताउते तूफान द्वारा व्यापक तबाही मचाने के बाद यास तो लेकर खासी सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल के पोत, विमान और दूरस्थ अड्डों ने ‘यास’ तूफान के मद्देनजर बंगाल की खाड़ी में गए मछुआरों और नाविकों को तट पर लौटने या नजदीकी बंदरगाहों पर सुरक्षा आश्रय लेने संबंधी चेतावनी प्रसारित करनी शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक अगले 72 घंटे में तूफान के और मजबूत होने की संभावना है। भारतीय तटरक्षक बल ने बयान में कहा कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई (शनिवार) के करीब उत्तरी अंडमान सागर और निकटवर्ती पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 
विज्ञापन


बता दें कि अरब सागर में उठे ताउते तूफान के कुछ दिन बाद बंगाल की खाड़ी में ‘यास’ तूफान आने की संभावना बन रही है। 

ताउते तूफान सोमवार की रात गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के उना कस्बे के नजदीक तट से टकराया था जिससे गुजरात के विभिन्न इलाकों में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा इसने महाराष्ट्र में भी काफी तबाही मचाई थी। मुंबई के पास समुद्र में बार्ज के डूबने से करीब 37 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


तटरक्षक बल के मुताबिक ‘यास’ अगले 72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें