फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

X: भारत सहित दुनियाभर में दो घंटे तक बंद रहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स', हजारों यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

Mon, 31 Mar 2025 01:49 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

X: एलन मस्क के स्वामित्व वाला एक्स रविवार को भारत सहित दुनियाभर में करीब दो घंटे तक बंद रहा। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, यह इस महीने में दूसरी बार हुआ। अमेरिका में 21,000 से ज्यादा और भारत में सैकड़ों यूजर्स ने शिकायत की। एक्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। 
विज्ञापन
X TV APP - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अरबपति कारोबारी एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट 'एक्स' रविवार को भारत सहित दुनियाभर में करीब दो घंटे तक बंद रही। नेटवर्क की निगरानी करने वाले मंच 'डाउन डिटेक्टर' के मुताबिक, इस महीने में दूसरी बार हुआ, जब एक्स में तकनीकी खराबी आई। 
विज्ञापन



सैकड़ों यूजर्स ने शनिवार शाम 7 से 10 बजे (आईएसटी) के बीच एक्स के काम न करने की शिकायत की। डाउन डिटेक्टर पर प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक, भारत में शाम 7 बजकर 46 मिनट पर शिकायतों की संख्या 378 पहुंची। 62 फीसदी यूजर्स को एप्प में परेशानी हुई। 27 फीसदी को वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आई। 11 फीसदी को सर्वर से कनेक्ट करने में समस्या हुई। 

ये भी पढ़ें: 67% अमेरिकी नहीं खरीदना चाहते टेस्ला की कारें, मस्क से खफा हैं लोग, सर्वे में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में 21 हजार से ज्यादा यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत: ग्रोक
'एक्स' की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। हालांकि, 'एक्स' के एआई मंच 'ग्रोक' ने बताया कि 30 मार्च को दुनियाभर में एक्स का बड़ा आउटेज हुआ। कुछ रिपोर्ट में इसे सर्वर पर अचानक ज्यादा ट्रैफिक आने से क्रैश का असर बताया गया। 'ग्रोक' द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, अकेले अमेरिका में 21 हजार से अधिक यूजर्स ने 'एक्स' के काम न करने की शिकायत दर्ज कराई। भारत में 30 मार्च की शाम सात बजे से 10 बजे तक एक्स पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहा। 

ये भी पढ़ें: सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख पद से हटने की योजना बना रहे मस्क? खुद दिए संकेत

ग्रोक के अनुसार, यह आउटेज एक वैश्विक समस्या का हिस्सा था। हालांकि, भारत में प्रभावित यूजर्स का सटीक आँकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन यूजर्स रिपोर्ट और आउटेज ट्रैकिंग टूल्स से यह पुष्टि होती है कि भारतीय यूजर्स भी इससे प्रभावित हुए। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें