फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

X Down: फिर ठप हुआ एक्स, हफ्ते में दूसरी बार थमी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की रफ्तार; बढ़ी यूजर्स की परेशानी

Fri, 16 Jan 2026 09:27 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हो गया है। शुक्रवार रात हजारों यूजर्स को लॉग-इन करने पर खाली स्क्रीन दिखी। मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों यूजर्स प्रभावित हुए। आउटेज की वजह अब तक साफ नहीं है।
विज्ञापन
X Down - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बार फिर बड़ा तकनीकी संकट देखने को मिला है। पहले ट्विटर के नाम से पहचाना जाने वाला यह प्लेटफॉर्म एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार डाउन हो गया। शुक्रवार रात हजारों यूजर्स अचानक एक्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए। इस आउटेज ने डिजिटल दुनिया में हलचल मचा दी और लोगों के रोजमर्रा के ऑनलाइन काम ठप हो गए।

विज्ञापन


भारतीय समय के अनुसार रात करीब 8.30 बजे यूजर्स ने एक्स पर लॉग-इन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सामान्य फीड की जगह खाली स्क्रीन दिखाई दी। कई लोग अकाउंट में प्रवेश ही नहीं कर पाए। कुछ यूजर्स लॉग-इन तो हो गए, लेकिन कोई पोस्ट नजर नहीं आई। देखते ही देखते यह समस्या पूरी दुनिया में फैल गई और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग एक्स के डाउन होने की बात करने लगे।

किस समय आई समस्या?
भारतीय समय के अनुसार रात करीब 8.30 बजे यूजर्स ने एक्स पर लॉग-इन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सामान्य फीड की जगह खाली स्क्रीन दिखाई दी। कई लोग अकाउंट में प्रवेश ही नहीं कर पाए। कुछ यूजर्स लॉग-इन तो हो गए, लेकिन कोई पोस्ट नजर नहीं आई। देखते ही देखते यह समस्या पूरी दुनिया में फैल गई और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग एक्स के डाउन होने की बात करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या बीएमसी में बहुतम जुटा पाएगी भाजपा+?: 110-114 के बीच में फंसी सीटें, सत्ता के लिए करनी पड़ सकती है मशक्कत

आउटेज कितना बड़ा और गंभीर था?
यह आउटेज पहले की तुलना में ज्यादा गंभीर माना जा रहा है। सिर्फ एक देश या क्षेत्र नहीं, बल्कि कई देशों के यूजर्स इससे प्रभावित हुए। एक्स का इस्तेमाल करने वाले आम यूजर्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक, सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों तरह के यूजर्स को एक जैसी समस्या दिखी, जिससे साफ हो गया कि दिक्कत प्लेटफॉर्म के सिस्टम में ही थी।

यूजर्स ने क्या-क्या समस्याएं बताईं?

  • लॉग-इन करने पर पूरी तरह खाली होम स्क्रीन दिखी।
  • किसी भी तरह की पोस्ट या अपडेट नजर नहीं आई।
  • मोबाइल एप और डेस्कटॉप वेबसाइट दोनों प्रभावित रहे।
  • बार-बार रिफ्रेश करने पर भी समस्या दूर नहीं हुई।
  • कुछ यूजर्स को एरर मैसेज भी दिखाई दिए।
  • आउटेज की वजह अब तक क्यों साफ नहीं?


इस तकनीकी खराबी के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। एक्स की ओर से भी तत्काल कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार हुए इस बड़े आउटेज ने प्लेटफॉर्म की तकनीकी स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूजर्स का कहना है कि लगातार हो रही दिक्कतों से एक्स पर भरोसा कमजोर हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दहिसर में तेजस्वी की जीत कैसे बनी भाजपा की बड़ी कहानी? फेसबुक लाइव पर हुई थी पति की हत्या

बार-बार आउटेज के क्या मायने हैं?
डिजिटल दौर में एक्स सिर्फ बातचीत का मंच नहीं, बल्कि खबरों, कारोबार और सार्वजनिक चर्चा का बड़ा जरिया बन चुका है। ऐसे में बार-बार प्लेटफॉर्म का डाउन होना आम लोगों के साथ-साथ संस्थानों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। अगर भविष्य में ऐसे आउटेज जारी रहे, तो यह एक्स के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है और यूजर्स दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें