फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की बड़ी लापरवाही महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन को पहुंचा दिया मध्य प्रदेश

Wed, 22 Nov 2017 11:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हम बेहतर इसे बनाएं और इसका लाभ उठाएं की टैग लाइनवाली हमारी भारतीय रेल बेहतर कितनी हो रही है वो उन किसानों से पूछिए जो ट्रेन में बैठे थे महाराष्ट्र  जाने के लिए लेकिन पहुंच गए मध्यप्रदेश।   
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली से करीब 2500 किसान को लेकर विशेष ट्रेन निकली थी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाने के लिए लेकिन मध्यप्रदेश पहुंच गई। किसान जंतर मंतर पर आयोजित किसान यात्रा प्रोट्स्ट रैली कर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे, लेकिन ट्रेन ने उन्हें मध्यप्रदेश पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले- कांग्रेस ने मानी हमारी बात, जीत के बाद दिया जाएगा पाटीदारों को आरक्षण
   ट्रेन करीब 160 किलोमीटर गलत रूट पर चली गई।  सूत्रों ने बताया कि मथुरा स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने गलत सिग्नल दे दिया और फिर ट्रेन महाराष्ट्र जाने के बजाए मध्यप्रदेश पहुंच गई। वो यात्री जो कोल्हापुर जा रहे थे इस गलतफहमी की वजह से काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा स्टेशन पर गलत सिग्नल मिलने की वजह से बदल गया ट्रेन का रास्ता

ट्रेन - फोटो : file photo
​ मीडिया से बातचीत में यात्री एस मडानायके ने कहा कि जब हमने ट्रेन के ड्राइवर से बात की तो उसने बताया कि मथुरा स्टेशन पर गलत सिग्नल मिलने की वजह से ये सारी परेशानी उत्पन्न हुई है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रेलवे ने गलती में सुधार करते हुए ट्रेन को बानमोर से ग्वालियर के रास्ते मथुरा के लिए रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन मथुरा से वापस कोटा, सूरत, मुंबई होते हुए कोल्हापुर जाएगी। फिलहाल इस ट्रेन के गुरुवार सुबह 6 बजे तक कोल्हापुर पहुंचने की संभावना है।

 ट्रेन गलत रास्त पर जाने से यात्री काफी डरे हुए हैं और उनका कहना है कि अच्छा हुआ कि कोई हादसा नहीं हुआ अगर गलत रुट की वजह से कोई अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें