फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में घायल ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडियो

Mon, 17 Oct 2016 04:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images
विज्ञापन
समाज में असंवेदनशीलता कितनी बढ़ती जा रही है इसका एक नमूना मैनपुरी में देखने को मिला। जहां ट्रैक्टर से गिरा एक मजदूर पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 25 मिनट तक वह घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों से जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा, सभी उसका वीडियो बनाते रहे। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष ने क्रेन से ट्रैक्टर को हटवाया, लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। अभी तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली जिला कारागार के समीप स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। यह देख चालक ने ट्रैक्टर वहीं रोक दिया। पहिये के नीचे दबे मजदूर की चीख पुकार सुनकर वहां तैनात पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन किसी ने उसे पहिये के नीचे से निकालने की कोशिश नहीं की, बल्कि अन्य लोगों के साथ-साथ पुलिस वाले उसका वीडियो बनाने में लग गए। 25 मिनट तक मजदूर वहीं तड़पता रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने मजदूर का शव मोर्चरी में रखवा दिया

सांकेतिक चित्र
इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर को अलग कर मजदूर को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चालक भी मौके से भाग गया।

पुलिस ने मजदूर का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है। मृतक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। एएसपी दिगंबर कुशवाह ने कहा कि सड़क हादसे में एक मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हुई है। अगर लापरवाही हुई है तो मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें