केरल में 45 लाख रुपये का सोना पकड़ा गया
- फोटो : ANI
केरल के कन्नूर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने 45 लाख रुपये का सोना पकड़ा है। ये सोना दुबई से लौट रहे दो यात्रियों के पास से पकड़ा गया है। ये दोनों यात्री सोने को छाते के अंदर, बॉल पेन और जीन्स के बटन की जगह पर छिपाकर लाए थे। इस सोने की कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
कस्टम अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले पर आगे जांच चल रही है।