फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: देश के प्रमुख जलाशयों में भंडारण क्षमता का 25% जल ही शेष, इनमें 20 जल विद्युत परियोजनाएं भी शामिल

Sat, 18 May 2024 05:51 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

Reservoirs: सीडब्ल्यूसी ने 10 से 16 मई के बीच 150 जलाशयों के भंडारण स्तर की जानकारी दी है। पिछले साल की इसी अवधि में भंडारण 57.993 बीसीएम था। वर्तमान भंडारण पिछले साल के स्तर का 78 प्रतिशत है।
विज्ञापन
भीषण जल संकट के संकेत (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रमुख जलाशयों के जल संग्रहण में गिरावट आई है और वर्तमान में यह कुल भंडारण क्षमता का 25 प्रतिशत ही रह गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने अपने साप्ताहिक बुलेटिन में कहा कि वर्तमान में देश के 150 प्रमुख जलाशयों में 45.277 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी है।  जलाशयों में 20 जल-विद्युत परियोजना शामिल हैं, जिनकी सामूहिक रूप से भंडारण क्षमता 35.299 बीसीएम है। सीडब्ल्यूसी ने 10 से 16 मई के बीच 150 जलाशयों के भंडारण स्तर की जानकारी दी है। पिछले साल की इसी अवधि में भंडारण 57.993 बीसीएम था। वर्तमान भंडारण पिछले साल के स्तर का 78 प्रतिशत है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में भंडारण में काफी कमी...
बुलेटिन के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में 10 जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता 19.663 बीसीएम है। वर्तमान में इनमें 5.618 बीसीएम (क्षमता का 29 प्रतिशत) है। यह पिछले साल के 37 प्रतिशत से कम है। पूर्वी क्षेत्र असम, झारखंड, ओडिशा, प. बंगाल, त्रिपुरा, नगालैंड और बिहार में 20.430 बीसीएम की क्षमता वाले 23 जलाशय हैं। इन जलाशयों में वर्तमान में 6.531 बीसीएम (31.97 प्रतिशत) भंडारण है। यह पिछले वर्ष के 28 प्रतिशत से बेहतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें