धमाके में ध्वस्त हुई इमारत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
नगालैंड के दीमापुर जिले में हुए बम विस्फोट में एक कबाड़ी वाले की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह बम दूसरे विश्व युद्ध के समय का था। इस मामले में पुलिस उपायुक्त (जोन-1) डॉ नईम मुस्तफा ने बताया कि विस्फोट बर्मा कैंप इलाके में हुआ है। कबाड़ का सामान लेने वाला शख्स बम को तोड़ने के लिए इसपर हथौड़े मार रहा था। उन्होंने बताया कि शक है कि बम द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का है।
विस्फोट की वजह से उनका घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। मुस्तफा ने बताया कि एक महिला समेत सभी चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।