फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल के लड़के ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा सेटेलाइट, NASA ने किया लॉन्च

Thu, 22 Jun 2017 07:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
रिफथ शरूक - फोटो : ANI
विज्ञापन
दुनिया के सबसे छोटे 64 ग्राम वजन वाले उपग्रह को नासा ने लॉन्च किया। यह उपग्रह तमिलनाडु के पल्लापत्ती के रहने वाले 18 साल के रिफथ शरूक ने बनाया था। अपने द्वारा बनाए गए उपग्रह को लॉन्च होने से रिफथ शरूक बेहद खुश हैं। हालांकि पहले ही बताया गया था कि रिफथ के बनाए दुनिया के इस सबसे छोटे सेटेलाइट को नासा 21 जून को लांच करेगा। जिसका वजन सिर्फ 64 ग्राम है। 
विज्ञापन

  Chennai: Students who built the world's smallest satellite, rejoice after its launch. The satellite weighing 64 grams was launched by NASA. pic.twitter.com/ak7NP9KzUO — ANI (@ANI_news) June 22, 2017
बता दें कि रिफथ ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर इस सेटेलाइट का नाम 'कलामसैट' रखा है। भारतीय छात्र का बनाया हुआ यह पहला प्रायोगिक सैटेलाइट होगा, जिसे नासा साउडिंग रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजेगा। इस सैटलाइट को एक 'क्यूब्स इन स्पेस' नाम के एक कॉम्पिटिशन के माध्यम से चुना गया। जिसका आयोजन 'नासा' और 'आई डूडल लर्निंग' नाम के एक ऑर्गनाइजेशन ने संयुक्त रूप से किया था। 
विज्ञापन


रिफत ने कहा कि इस सैटेलाइट के मिशन की समय सीमा 240 मिनट की होगी। यह छोटा सेटेलाइट अंतरिक्ष के सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण वातावरण में 12 मिनट चलेगा। सैटेलाइट के बारे में रिफत का कहना है, 'सैटेलाइट का मुख्य काम थ्रीडी प्रिंटेड कार्बन फाइबर की क्षमता को डेमोनस्ट्रेट करना है।' रिफत ने कहा कि उसका सैटेलाइट रेनफोर्स्ड कार्बन फाइबर पॉलीमर से बना हुआ है। उन्होंने कहा, 'हमने कुछ कंपोनेंट्स विदेश से मंगाए और कुछ अपने देश से ही मिले हैं।' वहीं, रिफथ ने दुनिया का सबसे छोटा सेटेलाइट बनाकर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हास‌िल की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें