पहली बार देश में लगभग 50 लाख नेत्रहीनों के लिए विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय एक ऐसा मानचित्र लेकर सामने आया है जिससे नेत्रहीन यह महसूस कर सकेंगे की दुनिया कैसी दिखती है, इसे ‘ब्रेल एटलस’ नाम दिया गया है।
इस ‘ब्रेल एटलस’ में लगभग 20 मानचित्र हैं जो कि विभिन्न थीम्स पर आधारित हैं। ये शारीरिक, सामाजिक आर्थिक, नदी प्रणाली, फसल क्रम, प्राकृतिक सब्जी, सांस्कृतिक, महानगरीय क्षेत्र, सड़कें, रेलवे और फसलों की थीम्स पर आधारित हैं।
विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कोलकाता के राष्ट्रीय एटलस और विषयगत मानचित्रण संगठन (एनएटीएमओ) द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में इसे बनाया गया है। इस ‘ब्रेल एटलस’ को स्वदेशी विकसित सिल्क स्क्रीन पेंटिंग तकनीक की मदद से बनाया गया है।