फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बना कोरोना से मौत का विश्व रिकॉर्ड, मृतकों की कुल संख्या 50 हजार के पार

Sun, 10 Jan 2021 07:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 57 नई मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 50,027 हो गई। इसी के साथ महाराष्ट्र कोरोना के कारण 50 हजार से ज्यादा मौत वाला दुनिया का पहला राज्य बन गया। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में 39,298 मौत दर्ज की गई हैं। इतना ही नहीं महाराष्ट्र मृतकों की संख्या में अब स्पेन जैसे देश के करीब पहुंच गया है, जहां 51,874 लोग महामारी का शिकार हुए हैं।

24 घंटे में 3581 नए मरीज मिले

विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को राज्य में 3,581 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 2,401 लोग ठीक हुए। अब तक यहां 19 लाख 65 हजार 556 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 61 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं और 52 हजार 960 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.79 फीसदी हुआ
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिविटी रेट में और गिरावट आई है। अब देश में सक्रिय मामले सिर्फ 2.15 फीसदी रह गए हैं। पिछले पांच महीने में पॉजिटिविटी रेट 8.93 फीसदी से घटकर 5.79 फीसदी पर आ गया है। इस बीच, भारत में ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या 90 हो गई है।

देश में अब तक 1.04 करोड़ मामले
वहीं देश में अब तक एक करोड़ चार लाख 49 हजार 964 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें एक करोड़ 73 हजार 593 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक लाख 51 हजार 22 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय दो लाख 21 हजार 37 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 2.15 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि ठीक हुए और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन


भारत में संक्रमण
 

राज्य संक्रमित ठीक हुए मौत
महाराष्ट्र 19,65,556 18,61,400 50,027
कर्नाटक 9,26,767 9,05,158 12,138
आंध्र प्रदेश 8,84,689 8,74,954 7,128
तमिलनाडु 8,25,537 8,06,018 12,215
केरल 8,06,603 7,38,808 3,279
दिल्ली 6,29,801 6,15,452 10,666

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें