विदेशियों कंपनियों द्वारा भारत के नक्शे और प्रतीक चिन्हों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सुर्खियां बन रही हैं। हाल ही में एक ताजा मामले में जानी मानी ब्लॉग वेबसाइट वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई। वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम ने भारत के नक्शे से जहां एक तरफ आधा कश्मीर गायब कर दिया वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र में शामिल किया है।
वर्ल्ड प्रेस एक ब्लॉग की सुविधा देने वाली एक ऑनलाइन वेबसाइट है। इसका आधिकारिक अमेरिका में है। वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम से पूरे विश्व से लोग जुड़े हैं। इसके नेटवर्क का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस वेबसाइट पर करीब 1500 करोड़ पेज बने हुए हैं। जब कोई ब्लॉगर वर्ल्ड प्रेस पर अपनी कोई पोस्ट प्रकाशित करता है। तब वह देख सकता है कि उसकी पोस्ट को कितने लोगों ने किन-किन देशों से देखा। वर्ल्डप्रेस डॉट कॉम विश्व का नक्शा पर पोस्ट व्यू दिखाता है।
वर्ल्ड प्रेस की वेबसाइट पर जब एक पोस्ट प्रकाशित की गई तो उसमें भारत के नक्शे में कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को विवादित रूप में दिखाई। यह नक्शा भारत सरकार के आधिकारिक नक्शे से अलग था। वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम ने कश्मीर के आधे हिस्से को पाकिस्तान के नक्शे में दिखाया। वर्ल्ड ने उस हिस्से को विवाद की श्रेणी में रखा जो पूरी तरह से भारत के कब्जे में है।
वहीं अक्साई चीन के हिस्से को विवादित तो दिखाया है लेकिन वह चीन के हिससे में दिखा दिया। इसके अलावा वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम ने अरुणाचल के हिस्से को भारत के नक्शे में दिखाया जरूर है। लेकिन इस हिस्से को भी उसने विवाद की श्रेणी में रखा है। इस संबंध में वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम के प्रबंधन से ईमेल के माध्यम से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनका इस बारे में वक्त पर कोई जवाब नहीं आया।