फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Photography Day: इन एप्स और आईफोन ने बदल दी फोटोग्राफी की परिभाषा

Sun, 19 Aug 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Photography
विज्ञापन
आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। तस्वीरें यादों के लिए होती हैं। तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर पुराना सब भी ताजा हो जाता है। तस्वीरें ऐतिहासिक होती हैं। पहले के जमाने में फोटोग्राफी बहुत मुश्किल होती थी, लेकिन इसे आज की टेक्नोलॉजी ने बहुत आसान बना दिया है। आज सभी के पास स्मार्टफोन है। और सभी मोबाइलों में अच्छे-अच्छे कैमरे आ रहे हैं। आज के दौर में लोग चलते फिरते भी फोटोग्राफी कर लेते हैं। 
विज्ञापन


आज आईफोन और अन्य मोबाइलों के कैमरों ने फोटोग्राफी को बिलकुल बदल कर रख दिया है। जो लोग पहले कैमरा लेने की सोचते थे वह अब अच्छा मोबाइल लेने की सोचते हैं। और जमकर फोटोग्राफी करते हैं। फोटो ऐसे की पता ही नहीं चलता कि डीएसएलआर कैमरे से ली गई है या आपके मोबाइल कैमरे से। 
   
फोटो और अच्छे करने के लिए बहुत सारे एप्लीकेशन भी हैं, जिनसे आप फोटो को और ज्यादा अच्छा कर सकते हैं। यह सभी एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह सभी एप आपके फोटो की क्वालिटी को बढ़ाते हैं। एप में एडिटिंग और कई स्पेशल इफेक्ट्स दिए होते हैं। इसके साथ ही इसमें सोशल मीडिया शेयरिंग का ऑप्शन भी दिया गया होता है। 
विज्ञापन


Camera Zoom FX: इस एप को प्ले स्टोर पर 4.0 स्टार मिला है। और इसे करीब 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। एप को 88 हजार से से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इसमें डीप जूम, स्लाइडर शॉट, एचडी कोलाज जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। एप की मदद से आपके फोटो की क्वालिटी शानदार आएगी।

Camera Connect & Control- इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 3.9 स्टार मिला है। एप को 1 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 6.4 एमबी है। एप आपके स्मार्टफोन के कैमरा को कंट्रोल करता है। एप की मदद से आप अपने कैमरे से अच्छी क्वालिटी का फोटो ले सकेंगे। यही नहीं इसके अलावा और भी बहुत सारे एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें