फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 5 बजे जुड़ें अमर उजाला फेसबुक लाइव से और ब्रजेश सिंह से सीखें फोटोग्राफी के गुर

Wed, 19 Aug 2020 03:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रसिद्ध फोटोग्राफर ब्रजेश सिंह - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

आप सभी जानते हैं कि हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। दुनिया में कैमरे का काफी महत्व है, ऐसा कहा जाता है कि कभी इंसान की आंखें जो नही देख पाती हैं, उसे कैमरा देख लेता है। आज का दिन उन लोगों को समर्पित होता है जिन्होंने अपने कुछ खास पलों को हमेशा-हमेशा के लिए तस्वीरों में कैद कर लिया है। 

विज्ञापन



आज के समय कई ऐसे युवा निखरकर सामने आ रहे हैं जो फोटोग्राफी को ही अपना करियर मानते हैं। खासतौर पर ऐसे ही लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ये दिवस मनाया जाता है। विश्व फोटोग्राफी दिवस का महत्व जागरूकता पैदा करना, विचारों को साझा करना और फोटोग्राफी के क्षेत्र में लोगों को आने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह दिन न केवल उस व्यक्ति को याद करता है जिसने इस क्षेत्र में योगदान दिया है बल्कि यह भविष्य की पीढ़ी को भी अपना कौशल दिखाने के लिए प्रेरित करता है। 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' मनाने के पीछे की कहानी सैकड़ों साल पुरानी है। आज से करीब 181 साल पहले घटी एक घटना के बाद से ही ये दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत फ्रांस में नौ जनवरी, 1839 से शुरू हुई थी।
विज्ञापन


उस वक्त डॉगोरोटाइप प्रक्रिया की घोषणा की गई थी, जिसे दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया माना जाता है। इस प्रक्रिया का आविष्कार फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की थी और इसका पेटेंट लिया था। इसी दिन की याद में 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया जाता है। 

लेकिन आज के दौर में ऐसा जरूरी नहीं रह गया है कि फोटो खींचने के लिए केवल कैमरे की जरुरत पड़े। आजकल लोग स्मार्टफोन की मदद से भी शानदार फोटो खींच लेते हैं। मौजूदा समय में फोटो खींचना, अपना ब्लॉग बनाना या वीडियो ब्लॉग बनाना आम बात है लेकिन इसके लिए अगर आपके पास तकनीकी ज्ञान और कारीगिरी हो तो सोने पे सुहागा हो सकता है।

अगर आप कैमरे जगह स्मार्टफोन से फोटोग्राफी खींचना सीखना चाहते हैं और अपनी खींची हुई फोटो और उसके नजरिए को और सुधारना चाहते हैं तो ठीक शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक लाइव से जुड़िए और प्रसिद्ध फोटोग्राफर ब्रजेश सिंह से जानिए फोटो खींचने के सभी गुर।
विज्ञापन


यहां आप फोटोग्राफी को लेकर सवाल भी कर सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि कैसे आप स्मार्टफोन के जरिए ही अपनी फोटोग्राफी स्किल और बेहतर कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें