फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व अपडेट: एलन मस्क बोले- जेनसन को एनवीडिया से हटाना सही फैसला नहीं, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता

Thu, 19 Nov 2026 07:21 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
world updates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्पेसएक्स के सीईओ और उद्योगपति एलन मस्क ने एनवीडिया के पूर्व प्रमुख जेनसन हुआंग का समर्थन करते हुए कहा है कि कंपनी से उन्हें हटाने का फैसला समझदारी भरा नहीं था। मस्क ने उनकी तुलना बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी माइकल जॉर्डन से की। उन्होंने कहा कि जेनसन की जगह कोई दूसरा व्यक्ति नहीं ले सकता।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के 'डीलबुक समिट' में बातचीत के दौरान मस्क ने कहा कि जेनसन हुआंग उनके पुराने दोस्त हैं। वह सार्वजनिक रूप से और निजी तौर पर अलग-अलग बातें नहीं करते। मस्क के मुताबिक, किसी टीम के लिए जेनसन का महत्व अपने चरम पर माइकल जॉर्डन जैसा है।

उन्होंने कहा, आप मुझे ऐसा कहते हुए नहीं पाएंगे कि मैं सार्वजनिक रूप से कुछ और कहता हूं और निजी तौर पर कुछ और। जेनसन मेरे पुराने दोस्त हैं। मैं जेनसन की तुलना माइकल जॉर्डन से करूंगा। शायद अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में जॉर्डन से, क्योंकि किसी टीम के लिए उनका महत्व वैसा ही है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति को टीम से हटाने से पहले बहुत सोच-विचार करना चाहिए। मान लीजिए कि आप शिकागो बुल्स हैं, सीजन का दूसरा साल चल रहा है और टीम लगातार जीत रही है। ऐसे में आप माइकल जॉर्डन को ही टीम से बाहर कर देते हैं। मुझे यह समझदारी भरा फैसला नहीं लगता।
विज्ञापन


जेनसन कई लोगों की जिम्मेदारी अकेले संभालते हैं: मस्क
मस्क ने कहा कि जेनसन हुआंग कई अहम जिम्मेदारियां अकेले संभालते हैं। वह कंपनी की सप्लाई चेन से लेकर महत्वपूर्ण सप्लायरों के साथ संबंधों तक का ध्यान रखते हैं। उनके मुताबिक, जेनसन की तकनीक पर मजबूत पकड़ है और कंपनी के कर्मचारियों के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं।

मस्क ने कहा, "ऐसा कोई नहीं है जो वास्तव में जेनसन की जगह ले सके। वह कई लोगों की भूमिकाएं अकेले निभाते हैं। वह सप्लाई चेन का प्रबंधन करते हैं। आप उन्हें कोरिया और ताइवान में महत्वपूर्ण सप्लायरों के साथ स्ट्रीट फूड खाते हुए देखते हैं। उनके दशकों पुराने संबंध हैं। वह तकनीक को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। उनकी टीम उनसे प्यार करती है। टीम के कई लोग उनके कारण ही वहां हैं। उनमें से कई को दूसरी जगहों से बेहतर वेतन के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने जेनसन के प्रति व्यक्तिगत वफादारी के कारण उन्हें ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें