फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: विदेश मंत्री बोले- यूक्रेन पर स्वतंत्र रुख को दुनिया ने देखा, हमारे दृढ़ संकल्प से भी सभी वाकिफ

Sat, 03 Sep 2022 10:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईआईएम-अहमदाबाद में 'भारतीय विदेश नीति : एक परिवर्तनकारी दशक' पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध पर स्वतंत्र रुख अपनाकर भारत ने कई अन्य देशों की भावनाओं को व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
आईआईएम-अहमदाबाद में विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ट्विटर/एस.जयशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध पर भारत के स्वतंत्र रुख और चीन द्वारा सीमा समझौतों के उल्लंघन पर दुनिया ने ध्यान दिया है। आईआईएम-अहमदाबाद में 'भारतीय विदेश नीति : एक परिवर्तनकारी दशक' पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध पर स्वतंत्र रुख अपनाकर भारत ने कई अन्य देशों की भावनाओं को व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


'युद्ध जैसी परिस्थितियों में बहुत दबाव होता है'
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियों में पक्ष चुनने के लिए देशों पर बहुत दबाव होता है। तथ्य यह है कि हमने एक स्वतंत्र रुख अपनाया है। हमने अपने लोगों के कल्याण के दष्टिकोण से सही फैसले लिए हैं। यह एक ऐसी चीज है जिसपर दुनिया ने ध्यान दिया है। 

चीन को लेकर कही ये बात
जयशंकर ने आगे कहा, उदाहरण के लिए जब हमें सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनौती दी गई तो हम कितने मजबूत हैं। दो साल पहले एक महामारी के बीच चीन की सेना सीमा समझौतों का उल्लंघन किया। हम अपनी जमीन पर खड़े रहे। पिछले दो साल से हम इस पर बिना रियायत दिए काम कर रहे हैं, मुझे लगता है कि दुनिया ने इस पर ध्यान दिया है। 
विज्ञापन


दुनिया में भारत की छवि सुधरी 
उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय ने देखा कि भारत जमीन पर मजबूत और अपने हितों को रखने के मामले में मुखर होगा। जयशंकर ने कहा कि जिस तरह से भारत ने कोविड-19 महामारी और टीकाकरण को संभाला, जिस तरह से यूक्रेन में फंसे अपने छात्रों को वापस लाया। उससे देश की छवि सुधरी है। 

सबसे पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया को भारत को सही ढंग से समझने की जरूरत है..भारत अब पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम एक दशक पहले दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे..भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक वास्तविकता है।

भारत सभ्यता वाला देश जिसकी अपनी संस्कृति है
उन्होंने कहा कि भारत के पास जनसांख्यिकीय रूप से चुनौतीपूर्ण दुनिया में बहुत सी कमियों को दूर करने की प्रतिभा और क्षमता है और यह एक सभ्यता वाला राज्य (देश) है जिसकी अपनी विरासत, अपनी संस्कृति और अपने अनुभव हैं। 
 
अपनी समस्याओं पर बहस करता है लोकतांत्रिक भारत
जयशंकर ने कहा कि भारत एक ऐसा लोकतंत्र है जो अपनी समस्याओं पर बहस करता है, अपनी आबादी पर ध्यान दे सकता है और उसके पास दुनिया के अन्य लोगों के लिए समय और दिमाग भी जगह है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दस वर्षों में हमने जो ब्रांड छवि बनाई है, उसने देश की छवि को बदल दिया है और मुझे विश्वास है कि काम प्रगति पर है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि यह काम जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें