फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Economic Forum: विश्व आर्थिक मंच ने स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी को स्वीकारा

Tue, 24 Jan 2023 05:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डब्ल्यूईएफ की सादिया जाहिदी ने स्मृति ईरानी का पत्र लिखकर बताया कि मंच महिलाओं के एंजेंड को मजबूत करने के लिए उनकी भागीदारी के क्षेत्रों का आकलन कर, डाटा संग्रह में सुधार करेगा। मौजूदा समय में वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में भारत को 146 देशों में 135 वां स्थान प्राप्त है।
विज्ञापन
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम - फोटो : BBC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की कोशिशें रंग लाई और विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने लैंगिक अंतर रिपोर्ट में स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी को शामिल करने की जरूरत को स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को बताया कि दो साल के अथक प्रयासों के बाद यह सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन


डब्ल्यूईएफ की सादिया जाहिदी ने स्मृति ईरानी का पत्र लिखकर बताया कि मंच महिलाओं के एंजेंड को मजबूत करने के लिए उनकी भागीदारी के क्षेत्रों का आकलन कर, डाटा संग्रह में सुधार करेगा। मौजूदा समय में वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में भारत को 146 देशों में 135 वां स्थान प्राप्त है। भारत कई सालों से इस रैंकिंग को लेकर अपनी चिंताओं से दुनिया को अवगत कराता रहा है। केंद्र सरकार का कहना था सूचकांक भारत की पूरी तस्वीर पेश नहीं करता, यहां स्थानीय स्तर से लेकर शीर्ष स्तर पर महिलाओं की भागीदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें