फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की छवि को मजबूत करने के लिए करें काम : जनरल रावत

Tue, 18 Apr 2017 05:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में सामने आए ‘मानव ढाल’ वाले विवादित वीडियो पर बोलते हुए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सेना के उच्च कमांडरों को सेना की मजबूत छवि के बारे में याद दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने सेना की इस छवि को आगे भी मजबूत बनाए रखने के लिए काम करने को कहा।
विज्ञापन


जनरल रावत सेना कमांडरों के एक सम्मेलन में बोल रहे थे। यहां पर उन्होंने विकसित सुरक्षा स्थिति, सेना के आधुनिकीकरण और संघर्ष क्षेत्र में तैनात टुकड़ियों की परेशानियों सहित विभिन्न मुद्दों को संबोधित किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने चुनौतीपूर्ण स्थितियों पर काबू पाने के लिए सेना की सराहना की।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हथियारों का आधुनिकीकरण व अन्य महत्वपूर्ण प्रणालियां सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रावत ने कमांडरों की सराहना करते हुए कहा कि जब भी चुनौतियां बढ़ी हैं या उनकी प्रकृति बदली है तब हर बार भारतीय सेना ने अद्भुत प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें