फायर ब्रिगेड की भर्ती के दौरान महिलाओं की पुलिस से झड़प
- फोटो : एएनआई
मुंबई में शनिवार को महिला फायर ब्रिगेड की भर्ती के लिए पहुंची महिलाओं की पुलिस से झड़प हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिसकर्मी लाठीचार्ज करते हुए भी नजर आ रही हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अधिकारी ने कहा, 3318 महिला उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चुना गया था। इनकी ऊंचाई मानदंड के अनुसार योग्य थीं। विरोध करने वाली महिलाएं वे हैं जो देर से आई थीं। हम उन लोगों को अनुमति नहीं दे सकते जो सुबह 10 बजे के आसपास पहुंचे, जबकि समय 8 बजे का था।