फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद विवाहिता के हाथ-पैर काट रेलवे ट्रैक पर फेंका

Mon, 24 Apr 2017 01:04 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में महिलाओं पर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। गैंगरेप के बाद विवाहिता के हाथ-पैर काटकर हत्या की नीयत से उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। अस्पताल में होश में आने पर महिला ने उक्त वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला के पति ने बताया कि 14 अप्रैल को महिला अपने मायके जहूरगंज से वापस घर आ रही थी। करीब नौ बजे पूरनपुर नगर के टेंपो स्टैंड पर सवारी का इंतजार करते वक्त गांव का एक युवक उसको बाइक से लिफ्ट देकर अपने साथ ले गया। बाइक उसका एक अज्ञात साथी चला रहा था।

इसके बाद आरोप है कि पूरनुपर के एक मकान में उसे ले जया गया। जहां उक्त दोनों युवकों ने तीसरे साथी की मदद से महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। देर शाम होश में आने पर महिला ने आरोपियों का विरोध किया। जिसके बाद आरोप है कि तीनों युवकों ने धारदार हथियार से महिला पर वार किए। एक पैर का पंजा और एक हाथ की उंगलियां काट दी। जिसके बाद हत्या करने के इरादे से बेहोश हालत में जोगराजपुर इलाके में रेलवे लाइन पर फेंक गए। जिसके बाद महिला को जीआरपी ने शाहजहांपुर अस्पताल भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पति का कहना है कि महिला ने होश आने पर उसको पूरी घटना बताई, जिसके बाद अब वह महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत ले आया है। पीडि़त ने गांव के युवक को नामजद करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसआई पूरनपुर माधो सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें