फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Indian Railways: इस महिला ने रेलवे को कराया एक करोड़ का मुनाफा, इस अनोखे रिकॉर्ड पर मंत्रालय ने की तारिफ

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 25 Mar 2023 12:19 PM IST

सार

Indian Railways: रेलवे मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक महिला टिकट चेकर रोजलिन अरोकिया मैरी की जमकर तारीफ की है। मैरी ने जुर्माने के तौर यात्रियों से एक करोड़ रुपये वसूल कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: टिकट चेकर रोजलिन अरोकिया मैरी - फोटो : Amar Ujala

देश में लाखों लोग सरकारी नौकरी करते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही कर्मचारियों में अपने काम के प्रति ईमानदारी और सरकार के प्रति वफादारी देखने को मिलती है। ऐसे कर्मचारी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं, जिसके बाद वे अफसरों के अलावा सरकार के भी सराहना के पात्र बनते हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण भारतीय रेलवे की एक महिला कर्मचारी ने पेश किया है। इस महिला कर्मचारी के काम को खुद रेलवे मंत्रालय की ओर से सराहा गया है। महिला कर्मी ने रेलवे को करोड़ों रुपये का मुनाफा कराया है।

रेलवे मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक महिला टिकट चेकर रोजलिन अरोकिया मैरी की जमकर तारीफ की है। मैरी ने जुर्माने के तौर यात्रियों से एक करोड़ रुपये वसूल कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इसके बाद से रेलवे उनकी कर्तव्यनिष्ठा को लेकर प्रशंसा कर रहा है।

रेलवे ने ट्विटर पर महिला टिकट चेकर रोज़लिन अरोकिया मैरी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। रेलवे प्रशंसा करते हुए लिखता है कि कर्तव्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए दक्षिण रेलवे की मुख्य टिकट निरीक्षक रोसलिन अरोकिया मैरी भारतीय रेलवे के टिकट जांच कर्मचारियों में पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने अनियमित टिकट वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर ₹1.03 करोड़ का जुर्माना वसूला है। सोशल मीडिया पर रोजलिन अरोकिया मैरी के फोटो वायरल होने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहां ऐसे ही कर्तव्यनिष्ठ सरकारी कर्मचारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने उनकी प्रशंसा करते हुए लिखा है कि भारत को महाशक्ति बनाने के लिए ऐसी और अधिक चुनौतीपूर्ण और समर्पित महिलाओं की आवश्यकता है।

रेलवे मंत्रालय से जुड़े लोगों का कहना है कि हिंदुस्तान में ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों या फिर किसी और क्लास का टिकट लेकर किसी और क्लास में यात्रा करने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में एक महिला टिकट चेकर ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से रेलवे को करोड़ों रुपये का मुनाफा दिला कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यात्रा के दौरान गड़बड़ी करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर इस महिला टिकट चेकर ने एक करोड़ रुपये वसूले हैं। अब तक किसी भी महिला कर्मी ने ऐसा नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next