फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिलाओं को न्याय दिलाएगी सरकार': गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष पर हमलावर; तमिलनाडु में बढ़ाई चुनावी गर्मी

Sun, 19 Apr 2026 04:00 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु में एक चुनावी जनसभा को संबोधत करते हुए कांग्रेस और डीएमके पर करारा हमला बोला है। इन पार्टियों ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध करके देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। लेकिन सरकार इनकी साजिश सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के इरोड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और डीएमके पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध करके देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की वजह से संसद और विधानसभा में महिलाओं को उनका हक मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Bengal Polls: बांकुरा में गरजे PM मोदी, कहा- TMC के गुंडों को 4 मई से पहले आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका

'सरकार विपक्ष की साजिश सफल नहीं होने देगी'
अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि नरेंद्र मोदी की सरकार इस साजिश को सफल नहीं होने देगी और महिलाओं को न्याय जरूर दिलाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीति में ज्यादा भागीदारी दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


'NDA सरकार बनने पर राज्य में खत्म होगा भ्रष्टाचार'
चुनावी सभा के दौरान अमित शाह ने तमिलनाडु की राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर एआईएडीएमके और भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य में भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार और खराब प्रशासन के आरोप भी लगाए।

अमित शाह ने डीएमके पर परिवारवाद का लगाया आरोप
इसके साथ ही गृह मंत्री ने सत्ता धारी डीएमके पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में सत्ता एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूम रही है। उन्होंने इशारों में कहा कि पहले करुणानिधि, फिर एम.के. स्टालिन और अब उनके बेटे को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi: 'जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर करते है भरोसा', पुरुलिया से TMC पर हमलावर

'राज्य में भाजपा को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा'
उन्होंने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु में भाजपा को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है और लोगों से अपील की कि वे भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जिताएं। कुल मिलाकर, महिला आरक्षण का मुद्दा अब राजनीति के केंद्र में आ गया है और इसे लेकर पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें