फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अभिनेत्री प्राजक्ता माली की शिकायत पर महिला आयोग सख्त, मुंबई पुलिस को दिया कार्रवाई करने का आदेश

Mon, 30 Dec 2024 03:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई थी। इस पर आष्टी सीट से भाजपा विधायक सुरेश धास ने धनंजय मुंडे का नाम लिए बगैर उनकी आलोचना की। इस मामले में भाजपा विधायक धास ने अभिनेत्री प्राजक्ता माली पर भी टिप्पणी की थी। इसके बाद अभिनेत्री माली ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
अभिनेत्री प्राजक्ता माली - फोटो : इंस्टाग्राम/prajakta_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने बीड सरपंच की हत्या के मामले में भाजपा विधायक सुरेश धास की ओर से अभिनेत्री प्राजक्ता माली पर की गई टिप्प्णी का संज्ञान लिया है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को अभिनेत्री की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई थी। इस पर आष्टी सीट से भाजपा विधायक सुरेश धास ने धनंजय मुंडे का नाम लिए बगैर उनकी आलोचना की। इस मामले में भाजपा विधायक धास ने अभिनेत्री प्राजक्ता माली पर भी टिप्पणी की थी। इसके बाद अभिनेत्री माली ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि धास की अपमानजनक टिप्पणियों ने उनके व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई।

इस मामले में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने  एक्स हैंडल के माध्यम से बताया कि हमें अभिनेत्री माली की शिकायत मिली है और हमने कार्रवाई शुरू की है। आयोग ने कहा कि यह मुद्दा गंभीर है। हमने मुंबई पुलिस आयुक्त को तुरंत कार्रवाई करने और एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इससे पहले प्राजक्ता माली ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की थी।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को अभिनेत्री ने भाजपा विधायक सुरेश धास से माफी की मांग की थी। अभिनेत्री ने कहा था कि धास की टिप्पणी गलत और निराधार थी। ऐसे मामलों में महिलाओं, खासकर अभिनेत्रियों को आसान निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। मेरा नाम धनंजय मुंडे से जोड़ने वाली धास की टिप्पणी अपमानजनक है। 

अभिनेत्री ने कहा कि मैं एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक पुरस्कार समारोह के लिए परली गई थी। मेरे जैसे कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई शहरों की यात्रा करते हैं। तो फिर सिर्फ़ महिलाओं का नाम क्यों? क्या पुरुष अभिनेता राजनेताओं द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए हैं? धास ने अपने स्वार्थ के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। अभिनेत्री ने उनके बारे में फर्जी वीडियो क्लिप बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी।     

मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को बीड में एक ऊर्जा फर्म पर जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास के लिए अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब तक सरपंच की हत्या के सिलसिले में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के पूर्व तहसील प्रमुख विष्णु चाटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वांछित लोगों में बीड निवासी वाल्मिक कराड भी शामिल है, जो कथित तौर पर एनसीपी मंत्री और परली विधायक धनंजय मुंडे का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें