फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ela Bhatt Passes Away: सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 02 Nov 2022 07:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महिला अधिकार कार्यकर्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
Ela - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्म भूषण विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट का निधन हो गया है। उनकी उम्र 89 साल बताई जा रही है। इला भट्ट ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई मुहिम के जरिए उन्होंने महिला अधिकारों के लिए लड़ा था।

विज्ञापन


इला भट्ट को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 1977 में उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्हें 1986 में राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बाद में उन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण जैसे पुरस्कार से भी नवाजा था। 

इला ने स्वश्रयी महिला सेवा संघ के साथ भी लंबे समय तक काम किया है। उनकी तरफ से ही उस संगठन की स्थापना की गई थी। 1972 से 1996 तक वे इस संगठन में महासचिव के रूप में काम करती रहीं। 2011 में इला को गांधी पीस प्राइज भी दिया गया था।
विज्ञापन


उन्हें कई दूसरे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसमें ग्लोबल फेयरनेस अवार्ड, रैडक्लिफ मेडल, राइट लाइवलीहुड अवार्ड शामिल हैं। इला ने 1956 में रमेश भट्ट से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं-अमीमयी और मिहिर। उनका पूरा परिवार अहमदाबाद में ही रहता है। इला भट्ट के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महिला अधिकार कार्यकर्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में ट्वीट किया कि एलाबेन भट्ट के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज सेवा और युवाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके काम के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी भट्ट के निधन पर दुख जताया। पटेल ने ट्वीट किया कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता इलाबेन भट्ट के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने काम से राज्य के कई गरीब घरों में समृद्धि का दीपक जलाया। उनकी आत्मा को शांति मिले।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भट्ट ने गांधीवादी आदर्शों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और लाखों महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके जीवन को बदल दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उनके निकट और प्रियजनों और उनके कई प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जयराम रमेश जैसे कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें