अपने जलन की पराकाष्ठा पार करते हुए राजस्थान के जयपुर की एक महिला ने एयरलाइंस प्रशासन को यात्री के पास एक्सप्लोसिव होने का फोन इसलिए कर दिया क्योंकि उसके पड़ोसी का बेटा उसी प्लेन से पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहा था और उसकी बेटी का वहां एडमिशन नहीं हो पाया।
बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे महिला ने एयरपोर्ट प्रशासन को फोन कर बताया कि एक यात्री जिसका नाम बलराज सिंह है वो एआइ-302 से सिडनी जा रहा है उसके पास विस्फोटक है। इस सूचना के मिलते ही बलराज के बैग की जांच की गई। बैग में कुछ न मिलने पर झूठी सूचना बताने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एयरलाइंस के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो उन्होंने हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई और जांच शुरू की गई।