कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के काफिले में शामिल एक महिला घायल हो गई। विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचीं सोनिया गांधी का काफिला हवाई अड्डे से सर्किट हाउस की ओर बढ़ रहा था। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी उनके साथ-साथ सर्किट हाउस की ओर जा रहे थे।
यूपीए अध्यक्ष के काफिले में शामिल एक कार का बोनट खुला और महिला इस कार के रेडियेटर के पानी से झुलस गई। हालांकि उसी समय प्राथमिक उपचार दिया गया। रेडियेटर के गर्म पानी से झुलसने के बाद उसे मेडिकल पेस्ट लगाया गया।
सोनिया गांधी के वाराणसी पहुंचने पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद , स्थानीय कांग्रेस नेता अजय राय समेत कई बड़े नेताओं ने उनकी अगवानी की।