फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन की तीन महिला कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

Sat, 29 Dec 2018 04:57 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दूरदर्शन
विज्ञापन

दूरदर्शन टेलीविजन नेटवर्क की तीन महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उनका अनुबंध बढ़ाने का झांसा देकर उनके साथ यह सब किया गया।

विज्ञापन


इन आरोपों का जवाब देते हुए दूरदर्शन के सूत्रों ने बताया कि डीडी नेटवर्क ने यौन उत्पीड़न की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की है और इस मामले में और सुबूत जुटाए जा रहे हैं। महिलाओं ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि उनका संविदा बढ़ाने के नाम पर परेशान किया गया। इनमें से एक शिकायत तो 2015 की है।

एक महिला ने आरोप लगाया कि जब वह यौन उत्पीड़न की शिकायत लेकर आंतरिक शिकायत समिति के पास पहुंचीं, तो उन्हें धमकी दी गई और भला-बुरा कहा गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2015 में शिकायत दर्ज कराई थी। आंतरिक शिकायत समिति ने आरोपी के निलंबन का आदेश दिया था, लेकिन अधिकारियों द्वारा उसका पालन नहीं किया गया। 
विज्ञापन


एक पीड़िता डीडी भोपाल में काम करती थी, जबकि दो डीडी दिल्ली में। प्रेस कांफ्रेंस में दो महिलाएं अपना चेहरा ढक कर आई थीं। अनुबंध पर काम करने वाली तीनों महिलाओं ने हालांकि उत्पीड़न की घटना का पूरा ब्योरा नहीं दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें