फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच शांति का लक्ष्य लेकर कल जुटेंगी दुनियाभर की महिलाएं

Fri, 15 Jan 2021 04:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : UN Photo
विज्ञापन

दुनिया भर की 40 से ज्यादा प्रतिष्ठित महिलाएं शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय शिखर वार्ता में भारत-पाकिस्तान के बीच शांति का लक्ष्य लेकर एक मंच पर जमा होंगी।

विज्ञापन


आयोजकों के मुताबिक, ये सभी महिला शख्सियत 16 जनवरी से ऑनलाइन सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करने के साथ ही भारत-पाकिस्तान समेत समूचे दक्षिण एशिया के बीच अमिट शांति बनाने के लिए अपने बौद्धिक तरीके सुझाएंगी।

आयोजकों ने कहा, अखिल महिला वर्चुअल सम्मेलन भारत और पाकिस्तान की साझा ऐतिहासिक विरासत का जश्न मनाने पर ध्यान केंद्रित रखेगा। साथ ही महिलाओं और युवाओं की ऊर्जा को प्रसारित करने और नए नए दृष्टिकोण रखने वालों को मंच उपलब्ध कराने का भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन की मेजबानी कर रही पत्रिका ई-शी की संस्थापक व संपादक एकता कपूर ने कहा, यह सम्मेलन राजनीतिक शक्ति का साथ देने वाले लोगों के खोखले वादों की आवाज नहीं है। यह अपने क्षेत्रों में वास्तव में पहचान बनाने वाले उन शानदार दिमागों के बारे में है,  जो शांति पैदा करने के लिए साथ आए हैं।

सम्मेलन में नोबेल पुरस्कार के लिए तीन बार नामांकन पा चुकीं शांति कार्यकर्ता सिसिला एलवर्दी, ब्रिटिश लेखिका एलिस अल्बानिया, लेडी श्रीराम कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या मीनाक्षी गोपीनाथ, मशहूर पाकिस्तानी फिल्म निर्देशक मेहरीन जब्बार और लेखिका शीला रेड्डी जैसी महिलाएं शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें