फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश नहीं हुई तो महिलाओं ने विधायक को नहलाया

Mon, 29 Aug 2016 05:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांसी (सिद्धार्थनगर)
विज्ञापन
एमएलए
विज्ञापन
एक माह से बारिश न होने के कारण लोगों का धैर्य टूटने लगा है। इंद्रदेव को मनाने के लिए पूजा-पाठ और टोटके शुरू हो गए हैं। रविवार को महिलाओं ने जहां बांसी विधायक राजकुमार जयप्रताप सिंह को पानी से नहलाकर बारिश की कामना की तो बच्चों ने काल-कलौटी खेलकर इंद्रदेव को खुश करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के लिए विभिन्न टोटके अपनाए जा रहे हैं। नेपाल के पानी से जुलाई में आई भीषण बाढ़ के बाद से जिले में वर्षा की बूंदे नहीं गिरी हैं।

खेतों में धान की फसल सूख रही है तो उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब फसल को बारिश का पानी नसीब नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

महिलाओं की टोली बांसी राजमहल में घुस गई

एमएलए
चिंतित ग्रामीण और किसानों ने अब टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। प्राचीन मान्यता है कि क्षेत्र के राजा या प्रतिष्ठित व्यक्ति को महिलाएं पानी से नहलाएं तो इंद्रदेव खुश होकर वर्षा करते हैं।

इसी मान्यता के तहत महिलाओं की टोली बांसी राजमहल में घुस गई। वहां मिले बांसी विधायक राजकुमार जयप्रताप सिंह को पानी से नहलाकर बारिश की दुआएं मांगी।

सूखे से परेशान क्षेत्र की जनता के हित को देखते हुए विधायक भी इस मान्यता को पूरी करने में सहभागी बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें