तेलंगाना राज्य के हैदराबाद स्थित होटल से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। मामले में नुपुर सरस्वत नाम की महिला को हैदराबाद की एक होटल ने यह कहकर रुकने से मना कर दिया कि यहां सिंगल वुमेन ट्रैवेलर्स का ठहरना मना है। नुपुर एक 22 साल की एनआरआई लेडी है। वह एक ऑर्टिस्ट है जिस मामले में उसे विभिन्न देशों की यात्राएं करना पड़ता है। नुपुर सिंगापुर यात्रा से शनिवार सुबह हैदराबाद होटल पहुंची थी। आगे उसने बताया कि जब उसे होटल पर रुकने से मना कर दिया गया तो वह होटल के बाहर खड़ी रही।
उन्होंने बस मुझे अकेली लेडी जानकर वहां रुकने की अनुमति नहीं दी। जबकि महिला ने पहले से होटल की ऑनलाइन बुकिंग कर रखी थी। मामले के बारे में नुपुर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में लिखकर पोस्ट किया है, जिसके बाद पोस्ट जोरों-शोरों से वायरल हुई है। उस पोस्ट को अभी तक 1000 शेयर और 1600 कमेंट्स मिले हैं।
होटल की आधिकारिक नीति के खिलाफ फेसबुक पर सरस्वत की ओर से अपलोड की गई एक स्क्रीनशॉट में होटल मैनेजमेंट की पॉलिसी से सवाल किया गया कि अगर सिंगल महिला को ठहरने की अनुमति नहीं है। ट्वीट में उसने पूछा कि तो फिर बुकिंग कैसे पूरी की गई।
Here's my question - why do you ask my gender and number of people if not to have a filter to avoid this.
— Nupur Saraswat (@TheRealNupur) June 24, 2017