फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कर्ज न चुकाने पर महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, आठ लोग गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2019 10:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
खंभे से बांधकर महिला की पिटाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

बंगलूरू में एक 36 साल की महिला की कथित तौर पर एक खंभे से बांधकर गांववालों ने पिटाई कर दी। यह घटना गुरुवार को रामनगर जिले के तवारेकेरे के कोडीगेहल्ली में घटी। उसने कथित तौर पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़िता का नाम राजम्मा है। तवारेकेरे पुलिस ने राजम्मा को बचाया और आठ गांवावालों को गिरफ्तार किया है। वह चमराजनगर जिले के कोल्लेगल की रहने वाली है।

विज्ञापन

 


पुलिस ने कहा, 'दूसरे गांववालों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं जिन्होंने कथित तौर पर राजम्मा को बांधकर उसकी पिटाई की।' राजम्मा बहुत साल पहले अपनी बेटी के साथ कोडीगेहल्ली में आकर बस गई थीं। उसने कथित तौर पर कुछ गांववालों से एक होटल शुरू करने के लिए 12 लाख रुपये उधार लिए हैं। लेकिन उसे भारी नुकसान हुआ और वह पैसा वापस नहीं कर पाई।

जब गांववालों ने उसे पैसा वापस करने के लिए कहा तो उसने घर खाली कर दिया और कुछ महीने पहले कोडीगेहल्ली से भाग गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'कुछ देनदारों को पता चला कि राजम्मा धर्मस्थल में है और बुधवार को उसे पकड़ लिया गया। वह उसे गुरुवार को कोडीगेहल्ली लेकर आए। जिन्होंने उसे पैसे दिए थे उन लोगों के साथ मिलकर गांववालों ने उसे खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें