फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: पति को मौत के मुंह से वापस खींच लाई केरल की 'पद्मम', 40 फीट गहरे कुएं में महिला ने डूबने से बचाया

Wed, 05 Feb 2025 08:02 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, कोच्चि

सार

Kerala: केरल के पिरावोम में रमेशन बुधवार को सुबह अपने घर के पिछले आंगन में लगे पेड़ से काली मिर्च तोड़ रहे थे। तभी अचानक पेड़ की एक शाखा टूटने के चलते वह गहरे कुएं में जा गिरे। 
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पिरावोम में एक महिला ने काली मिर्च तोड़ते समय गलती से 40 फुट गहरे कुएं में सिर के बल गिरे अपने पति को डूबने से बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। महिला अपने पति को बचाने के लिए कुएं में रस्सी के सहारे उतरी और बचाव दल के पहुंचने तक अपने पति को पकड़े रखा और डूबने से बचा लिया। महिला के साहस की हर कोई तारीफ कर रहा है। 
विज्ञापन


महिला और उसके पति को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाले जाने के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल स्थानीय निवासी रमेशन बुधवार को सुबह अपने घर के पिछले आंगन में लगे पेड़ से काली मिर्च तोड़ रहे थे। तभी अचानक पेड़ की एक शाखा टूटने के चलते वह गहरे कुएं में जा गिरे। 

कुएं में रस्सी से सहारे तैरती रही महिला
कपल को बचाने वाले कर्मियों ने बताया कि रमेशन पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे और कुएं गिरने के कारण वह लगभग बेहोश हो गए थे। अपने पति को कुंए में गिरता देख पद्मम (रमेशन की पत्नी) तुरंत ही रस्सी के सहारे कुएं में उतर गईं। बचाव दल के आने तक करीब 15-20 मिनट तक उसने अपने पति को पकड़ कर सीने तक पानी में तैरती हालत में रखा। 
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने  बताया, रस्सी को जोर से पकड़े रहने के कारण उनके हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए थे। लेकिन उनका एकमात्र ध्यान अपने पति को बचाने पर था।  उन्होंने बताया कि कुंए की गहराई ज्यादा होने के कारण दंपति ऊपर से मुश्किल से दिख पा रहे थे। कर्मचारियों द्वारा उसे बाहर निकाले जाने से पहले उसने अपने पति को बचाव जाल में बैठा कर ऊपर भेजा और खुद अगली बारी में कुंए से बाहर निकली। 

उन्होंने आगे कहा कि महिला के साहस और सूझबूझ के कारण ही उसके पति की जान बच पायी। इस घटना में दंपति को कोई बड़ी चोट नहीं आई और बाद में पति को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें