फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में महिला को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पति समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 09:12 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

केरल में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राज्य की राजधानी में एक पति द्वारा अपनी 25 वर्षीय पत्नी को कथित रूप से जबरन शराब पिलाने और दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला का पांच साल का बच्चा भी वहां मौजूद था।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे और दोनों बच्चों को लेकर बृहस्पतिवार को पुथुकुरिची के पास बीच पर गया। बाद में वह सभी को लेकर पास स्थित अपने मित्र के घर गया जहां महिला को जबरन शराब पिलाई गई और उसके बड़े बेटे के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। महिला ने एक टीवी चैनल को बताया कि आरोपियों ने उसके शरीर को सिगरेट से भी जलाया है।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदेह है कि आरोपी ने बच्चे की भी पिटाई की है। केरल राज्य महिला आयोग ने इस सामूहिक बलात्कार को लेकर अपने यहां भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को एक राहगीर ने सड़क किनारे शराब के नशे में देखा और अपनी कार से उसे उसके घर पहुंचाया, फिर उसने पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। राहगीर ने बाद में कुछ समाचार चैनलों को बताया कि महिला रो रही थी और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, वह मदद मांग रही थी।

कादीनमकुलम थाने के एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि तथ्यों की जांच करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसे उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें