फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के चाय बागान में महिला ने बिना हथियार तेंदुए का मुकाबला किया

Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के चाय बागान में एक महिला ने बिना किसी हथियार के अकेले तेंदुए से मुकाबला किया। भटखावा चाय बागान में काम के दौरान तेंदुए ने लीला ओरांव पर हमला कर दिया। इसके बाद ओरांव बहादुरी दिखाते हुए खाली हाथ ही तेंदुए से भिड़ गई और करीब 10 मिनट बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन


बागान के सूत्रों ने बताया कि बाद में अन्य श्रमिकों ने ओरांव को घायल अवस्था में लीलाबड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला का उपचार करने वाले डॉ संदीपन सरकार ने कहा कि महिला का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत पहले से बेहतर है। हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें