फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह चलते मौत ने मारा झपट्टा, मॉर्निंग वॉक को निकली महिला के सिर पर गिरा पेड़

Sat, 22 Jul 2017 02:21 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में एक महिला के सिर पर पेड़ गिरने की भयानक घटना सामने आई है। पेड़ महिला के सिर पर इस कदर गिरा कि कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस महिला पर नारियल का पेड़ गिरा है उसका नाम कंचन नाथ है और एक चैनल की पूर्व एकंर भी थी। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा गया है कि कंचन ने ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर डाली हुई थी। इलाके में पेड़ की हालत पर कई बार नाराजगी जताई गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के चलते पेड़ महिला के ऊपर गिरा है।

सूत्रों के मुताबिक बीएमसी पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है, क्योंकि कई बार सर्वे करने के बावजूद बीएमसी ने इस पेड़ को लोगों के लिए खतरनाक नहीं माना। लोकल काउंसलर आसा मराठे ने बीएमसी से इस घटना पर लिखा है कि वो जवाब दें कि महिला की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने बीएमसी से जांच की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें